बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

0
FB_IMG_1746679577875

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एरो ट्रांस प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे। हैलीकाप्टर में छः यात्री बताये जा रहें हैं, जिसमें अभी दो लापता बताये जा रहे हैं।

आज प्रातः गंगनानी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, SDRF, फायर, मेडिकल व अन्य राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

हेलीकॉप्टर हैली एयरो ट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में 07 लोग सवार थे (पायलट सहित)। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 5 की मृत्यु और 2 घायल हैं। यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *