अमित शाह का उद्धव ठाकरे को संदेश, आपकी पार्टी का नहीं होता वजूद अगर हम करते ये काम

AMIT SAHA

महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो आप कर रहे हैं, यही यदि हमने तब किया होता तो आपकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं होता।

भास्कर की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि हम आपके रास्ते पर नहीं चलेंगे। महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। आज जो आप कर रहे हैं, यही यदि हमने तब किया होता तो आपकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं होता। हमें यह रास्ता हमें पसंद नहीं है। हम जनकल्याण, अंत्योदय, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र कल्याण के मार्ग पर चलते हैं।

शाह ने भाजपा नेताओं की चीनी मिलों को टारगेट किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार क्या समझती है, भाजपा कार्यकर्ता इससे डर जाएंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, हमारे कार्यकर्ता डंके की चोट पर आमने-सामने की लड़ाई लडेंगे।

अमित शाह ने ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को तीन पहिए वाला ऑटो रिक्शा बताया। उन्होंने आगे कहा कि इस ऑटो रिक्शा वाली सरकार के तीनों पहिए अलग-अलग दिशा में चलते हैं। विधानसभा चुनाव में जनता ने जो पवित्र जनादेश दिया था। उसका सत्ता के लालच में अपमान किया गया। जो लोग हम पर वादा तोड़ने का आरोप लगाते हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि हम वादे पर खरे उतरने वाले लोग हैं। बिहार में भाजपा की सीटें नीतीश कुमार की पार्टी से अधिक आने के बाद भी हमने उन्हें सीएम बनाया।