महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद रेलवे का ताबड़तोड़ फैसला, कई ट्रेनें रद्द! श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी संगम घाट पर आधी रात को मची अफरा-तफरी, CM योगी की अपील: “घबराएं नहीं, अफवाहों से बच

0
Screenshot 2025-06-26 232000

प्रयागराज/पंजाब डेस्कः महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, लेकिन रात के अंधेरे में संगम घाट पर हालात बेकाबू हो गए। भीषण भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और कई के दबने की खबर सामने आ रही है। हालात को गंभीर होते देख रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रयागराज आने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

रेलवे के अनुसार, चंदौली से प्रयागराज की ओर आने वाली स्पेशल ट्रेनों को अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। यह कदम अत्यधिक भीड़ के दबाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

मंगलवार रात करीब दो बजे स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई, जब स्नान के लिए उमड़ी भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और संगम तट पर भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु दब गए और कई घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि “घबराएं नहीं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मां गंगा के निकटतम घाट पर ही स्नान करें और प्रशासन का सहयोग करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *