⚡ लुधियाना से सनसनी: बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नहर में लगाई छलांग पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, मौके पर मचा हड़कंप – बहादुर युवक ने कूदकर बचाई जान
लुधियाना: जिला लुधियाना के गांव बल्लोवाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक झगड़े से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़कर अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए।
गनीमत रही कि पास खड़े गुज्जर युवक मुश्ताक ने हिम्मत दिखाई और नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाल लिया। नहर की गहराई 13–14 फीट और चौड़ाई करीब 100 फीट होने के बावजूद युवक ने जान पर खेलकर महिला को बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम सुनीता (निवासी रायबरेली, यूपी) है, जिसकी शादी गांव बल्लोवाल निवासी सूरज (पुत्र द्वारका दास) के साथ हुई थी। सुनीता की 8 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि वह पति से चल रहे विवाद और मारपीट से परेशान होकर अबोहर ब्रांच नहर में कूद गई थी।
