लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, रामपुर से आजम खान की पत्नी और आजमगढ़ से इस नेता पर लगाया दांव

Samajwadi_Party

यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने नाम तय कर दिए हैं। सपा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को मौका दिया गया है और रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा पर दांव लगाया गया है।

बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इन खाली हुई लोकसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव होने हैं। इसके नतीजे 26 जून को आएंगे।

कौन हैं धर्मेंद्र यादव 

धर्मेंद्र यादव यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं और एक बार मैनपुरी और 2 बार बदायूं से सांसद रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य से हार मिली थी।

तंजीम फातिमा सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी हैं। रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, इसीलिए सपा ने उनकी पत्नी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।