पाकिस्तान की आतंक फैलाने की साजिश का जिंदा सबूत, पकड़े गए आतंकी बाबर ने किए ये बड़े खुलासे

Untitled

भारतीय सेना ने आज पाकिस्तान की आतंक फैलाने की साजिश का जिंदा सबूत लोगों के सामने पेश किया। उरी से पकड़ गए पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर ने पत्रकारों के सामने अपना गुनाह खुद कबूल किया। अली बाबर ने पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के आतंकी प्लान करे बारे में डिटेल से बताया।

आतंकी बाबर ने कबूल किया है कि उसे आईएसआई की अनुमति से पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा था। उसने यह भी कबूल किया कि उसे आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए 50,000 रुपये दिए गए थे। उन्हें 2019 में एलओसी पार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।