LIC IPO: देश के सबसे बड़े आईपीओ का हो गया ऐलान, एक लॉट के लिए लगाने होंगे इतने रुपये

LIC

देश के सबसे बड़े आईपीओ का ऐलान हो गया है। LIC के आईपीओ का अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद आईपीओ 2 मई को एंकर निवेशकों के लिए और 4 मई से 9 मई तक आम जनता के लिए खुलेगी। ये घोषणा बोर्ड की बैठक के बाद किया गया है। बैठक में एलआईसी आईपीओ के प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज  और रिजर्वेशन जैसी चीजों पर अंतिम मुहर लग गई थी।

भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम ₹ 902-949 के प्राइस बैंड में होगा, जिसमें पॉलिसीधारकों को ₹ 60 की छूट और खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों के लिए ₹ 45 की छूट होगी। कर्मचारी आरक्षण का हिस्सा ऑफर के बाद इक्विटी शेयर पूंजी का 5 प्रतिशत होगा, और पॉलिसीधारक आरक्षण हिस्सा प्रस्ताव आकार का 10 प्रतिशत होगा।

कंपनी ने कहा, एलआईसी बोर्ड ने अपने आईपीओ इश्यू साइज को 5 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी करने को मंजूरी दी। सरकार अब एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 21,000 करोड़ रुपये में बेचेगी, जिसका मूल्यांकन 6 लाख करोड़ रुपये में होगा।

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा था कि आईपीओ में मांग और सब्सक्रिप्शन के आधार पर सरकार के पास हिस्सेदारी की पेशकश को बढ़ाकर 5 फीसदी करने का विकल्प है, ऐसे में राज्य के खजाने को इसक  इक्विटी की बिक्री से 30,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

 

अंतिम पेशकश चाहे ₹21,000 करोड़ में 3.5 फीसदी की हिस्सेदारी की बिक्री हो या ₹30,000 करोड़ में 5 फीसदी, एलआईसी का आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।