प्रदेश के गरीब श्रमिकों को लूटने का काम कर रहा श्रम विभाग

0
WhatsApp Image 2020-01-02 at 13.32.55

विकास नगर । मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के भवन निर्माण एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के गरीब मजदूरों को लूटने का काम किया जा रहा है |

उक्त विभाग द्वारा गरीबों को घटिया किस्म की साइकिले, सोलर लालटेन, छाते, औजार इत्यादि बांटे जा रहे हैं तथा विक्रेता कंपनियों से मोटी कमीशन बटोर कर इन गरीबों से मजाक किया जा रहा है | सामान की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक उक्त सामान को कौड़ियों के भाव नीलाम कर रहे हैं | विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष कई करोड रुपए का सामान खरीदा जाता है, जिसमें लगभग 20 से 40 फ़ीसदी कमीशन लेकर विभाग मौज कर रहा है

नेगी ने कहा कि अगर सरकार/ श्रम विभाग गरीबों को कुछ देना ही चाहता है तो सामान के बदले सीधा इनके खाते में ऑनलाइन पेमेंट करे, जिससे दलाली का खेल खत्म हो सके |मोर्चा शीघ्र ही उक्त दलाली की समाप्ति एवं श्रमिकों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर शासन में दस्तक देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *