मकर संक्रांति पर कुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू: जानें समय, रूट और ठहराव की पूरी जानकारी अमृतसर और फिरोजपुर से फाफामाऊ तक चलेंगी विशेष ट्रेनें, प्रयागराज कुंभ मेले के लिए खास इंतजाम

0
Screenshot (312)

पंजाब डेस्क: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के लिए भारतीय रेलवे ने खास पहल की है। फिरोजपुर मंडल से अमृतसर और फिरोजपुर रेलवे स्टेशनों से फाफामाऊ तक कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल विभाग ने इन विशेष ट्रेनों की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी साझा की है।

अमृतसर से कुंभ स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

अमृतसर से गाड़ी संख्या 04662 9 जनवरी, 19 जनवरी और 6 फरवरी को रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:00 बजे फाफामाऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04661 फाफामाऊ से 11 जनवरी, 21 जनवरी और 8 फरवरी को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

फिरोजपुर से कुंभ स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

फिरोजपुर से गाड़ी संख्या 04664 25 जनवरी को दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामाऊ पहुंचेगी। वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04663 फाफामाऊ से 26 जनवरी को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:25 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • अमृतसर-फाफामाऊ स्पेशल ट्रेनों के ठहराव: ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली।
  • फिरोजपुर-फाफामाऊ स्पेशल ट्रेनों के ठहराव: फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली।

यात्रियों के लिए खास सुविधा

रेलवे ने इस कुंभ स्पेशल सेवा से यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। मकर संक्रांति के दौरान कुंभ मेले की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष सुविधा बेहद लाभदायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *