करगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को किया नमन

E7MVXbxUUAQz1h0

आज करगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन करगिल की पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया गया था। भारत के सैनिकों के शौर्य को याद करने के लिए आज देश के तमाम हिस्सों में उत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को नमन किया।

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने करगिल विजय दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने कारगिल विजय दिवस 2021 के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।