Big News: पंजाबी गायक करण औजला पर लाइव शो के दौरान हमला, वीडियो हुआ वायरल

0
Screenshot (163)

लंदन के शो में गायक पर फेंका गया जूता, गुस्से में बोले करण – “अगर परेशानी है तो सामने आकर बात करो।”

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला पर लाइव शो के दौरान हमले की घटना सामने आई है। यह वाकया लंदन में हुए उनके हालिया कार्यक्रम का है, जहां एक फैन ने सिंगर पर जूता फेंककर हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान करण ओजला अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी वहां मौजूद एक शख्स ने अचानक स्टेज पर जूता फेंक दिया। जूता सीधे गायक के चेहरे पर लगा। इस घटना से नाराज करण ने शो को बीच में रोकते हुए कहा, “मैं इतना बुरा नहीं गा रहा कि आप जूते फेंके। अगर कोई दिक्कत है तो स्टेज पर आकर सीधे बात करें।”

सुरक्षा ने लिया एक्शन:

घटना के तुरंत बाद, सुरक्षा गार्ड्स ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे बाहर ले जाया गया। करण ने अपने प्रशंसकों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस तरह की हरकतें शो का माहौल खराब करती हैं।

वीडियो वायरल:

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गायक का गुस्सा और उनकी प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है। फैंस इस घटना की निंदा कर रहे हैं और करण औजला के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *