जस्टिस आदर्श कुमार गोयल बने एनजीटी के नए अध्यक्ष, पांच साल तक रहेंगे पद पर

0
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल

जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने सोमवार से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। जस्टिस गोयल छह जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें पांच वर्ष के लिए एनजीटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2010 में ट्रिब्यूनल  की शुरुआत के बाद से गोयल इसके तीसरे अध्यक्ष होंगे। इसके पहले अध्यक्ष जस्टिस लोकेश्वर सिंह पंटा थे। वर्ष 2011 में हिमाचाल प्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त होने के बाद उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके दूसरे अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार थे। पांच साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद पिछले साल दिसंबर में वह सेवानिवृत्त हुए थे।

जस्टिस गोयल वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। जस्टिस स्वतंत्र कुमार के पिछले साल 20 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद एनजीटी अध्यक्ष का पद करीब छह महीने से अधिक समय से रिक्त था।

जस्टिस कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस उमेश दत्तात्रेय साल्वी को इसका कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। साल्वी 13 फरवरी को सेवानविृत्त हो गए। उनके बाद जस्टिस जवाद रहीम को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *