अभी-अभीः उत्तराखंड आज मिले 37 नए कोरोना पाॅजिटिव, उर्जा निगम में कोरोना संक्रमित मिलने से हडकंप

f

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 958 हो गई है। इनमें से 200 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर उत्तराखंड पाॅवर कोरोपोरेशन आवासीय काॅलोनी में एक महिला के कोरोना पाॅजिटिव होने से हडकंप मच गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों में डर का महौल है। जबकि निगम के निदेशक एचआर एके सिंह ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। सिंह ने बताया कि महिला यूपीसीएल की कर्मचारी की बहिन है जो कुछ दिन पूर्व इलाज करनाने के लिए पहुंची थी। फिलहाल पूरे निगम को सैनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव कर्मचारी महिला की बहिन को होम कोरनटाइन के आदेश दिये गये है।

आज मिले नए आठ मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं। ये सभी मुबंई से वापस लौटे हैं। वहीं, चंपावत में छह, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर मे पांच, नैनीताल में तीन और देहरादून में नौ मामले आए हैं। रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट को दो बार काउंट किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 1063 निगेटिव मिले थे। जबकि 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।