अभी-अभीः उत्तराखंड पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या में तेजी

coronaupdate

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें देहरादून जनपद में तीन और ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर के दो संक्रमित मरीज हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रदेश में कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी आयी है। प्रदेश में बढ रहे कारोना पाॅजिटिव मरीजों का सबसे बडा कारण लाॅकडान में छूट को बताया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक संख्या में प्रदेश के बाहर से घर वापसी कर रहे लोगों में इसकी अधिक शिकायत मिल रही है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित 151 हो गए हैं।