अभी-अभीः सीएम के फरमान के बाद भी दून में खुले रहे स्कूल, सीईओ का आदेश सिर्फ निजी स्कूलों पर लागू

schools_Cs4spZQ_CkUXtFG

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वालों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को 30 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिये है। लेकिन जनपद देहरादून में बडी संख्या में कोरोना के मामले में तेजी आने के बावूद भी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून सीईओ ने केवल निजी शिक्षण संस्थानों व अशासकीय विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। जबकि राजकीय विद्यालयों के लिए कोई निर्णय न होने के कारण मंगलवार के देहरादून जनपद के अधिकांश स्कूल खुले रहे।

जबकि कोविड की स्थिति की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए। हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। इसके साथ ही प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गंभीरता से चेकिंग की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। बावजूद इसके दून की मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों को लेकर तो असमंजन की स्थिति पैदा की है उससे राजकीय शिक्षक संघ में हैरान है। संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष झिल्डियाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गयी है। झिल्डियाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी दून ने बताया कि आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा अगर आदेश के पालन में कही समस्या आ रही है तो इसे संसोधित किया जायेगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने साफ करते हुये कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये हर आदेश का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जो भी निर्देश शासन व उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त हो रहे है उनपर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।