अभी-अभीः यमुनोत्री मार्ग पर नियंत्रण बिगडा, यमुना नदी में गिरी क्रेन और कार, दो की मौत

189724-accident-file-ok-final

उत्तरकाशी। यमुनोत्री मार्ग पर जूड़ो के पास एक क्रेन और बोलेरो कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। जिससे क्रेन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून स्थित अशोक क्रेन सर्विस की एक एक्सीडेंटल क्रेन और कार को नैनबाग से ठीक करने के लिए देहरादून की ओर लेजाया जा रहा था। क्रेन में चैन सिंह (62) पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम पलेठा पोस्ट बगासू उत्तरकाशी, रणजीत सिंह (52) पुत्र प्रताप सिंह निवासी डाकरा थाना कैंट देहरादून और वीर सिंह(52) पुत्र राम सिंह निवासी सहस्त्रधारा देहरादून सवार थे। 

जूड़ो के पास चालक का क्रेन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे क्रेन, कार समेत नीचे यमुना नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला।