अभी-अभीः उत्तराखंड में आज मिले 81 कोरोना संक्रमित, 2000 पार पहुंची मरीजों की संख्या

COVID-BRIKNIG

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। बुधवार को प्रदेश में 81 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच चुका है। प्रदेश में 2023 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार में तीन,अल्मोड़ा में 14, देहरादून में 35, नैनीताल में आठ, टिहरी में नौ, रुद्रप्रयाग में दो और पौड़ी व उत्तरकाशी में एक- एक, बागेश्वर में पांच और ऊधमिसंह नगर में तीन कोरोना संक्रमित केस आए हैं।