JEE Advanced 2025: हिसार के सक्षम जिंदल ने हासिल की ऑल इंडिया 2nd रैंक, परिवार में खुशी का माहौल सक्षम जिंदल ने जेईई मैन्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर कर 10वीं रैंक हासिल की थी, अब IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस के लिए बनाया लक्ष्य

0
Screenshot 2025-08-27 180802

हिसार : हिसार के सेक्टर 14 निवासी सक्षम जिंदल ने JEE Advanced 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर पूरे परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। इससे पहले सक्षम ने JEE Main में 100 पर्सेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त की थी।

सक्षम का लक्ष्य IIT मुंबई में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है। परिवार ने बेटे की इस उपलब्धि पर मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनाई। उनके माता-पिता डॉ. उमेश जिंदल (पैथोलॉजी में एमडी) और डॉ. अनिता जिंदल (फिजियोथैरेपिस्ट) हैं।

सक्षम की पढ़ाई और मेहनत:

  • पहली से छठी कक्षा तक आर्यन स्कूल, 10वीं तक ओपी जिंदल स्कूल

  • 10वीं में 98% अंक के साथ स्कूल टॉपर

  • रोजाना 13-14 घंटे पढ़ाई, सोशल मीडिया केवल 15 मिनट

  • कोटा में कोचिंग इंस्टिट्यूट से पिछले दो साल की तैयारी

  • NCERT पर फोकस, कांसेप्ट क्लियर होने तक बार-बार अभ्यास

  • अंडर-14 क्रिकेट डिस्टिक्ट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया

सक्षम ने बताया कि हर चैप्टर को गहराई से समझते थे और वीकली परफॉर्मेंस टेस्ट में लगातार सुधार करते रहे। उनका कहना है कि लगातार मेहनत और फोकस ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *