जालंधर बादशाह हत्याकांड: पुलिस ने फरार आरोपी साजन सहोता को दबोचा, मुख्य गुनहगार मनु कपूर पहले ही गिरफ्तार

0
Screenshot (327)

दिवाली की रात दो गुटों में झगड़े के बाद फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

जालंधर : जालंधर के चर्चित बादशाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी साजन सहोता निवासी किशनपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पठानकोट बाईपास स्थित बल्ले-बल्ले फार्म के पास से हुई। इससे पहले मुख्य आरोपी मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दिवाली की रात दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी, जिसमें ऋषभ कुमार उर्फ बादशाह की मौत हो गई थी और इशू गंभीर रूप से घायल हो गया था। फायरिंग के बाद मनु कपूर और उसके साथियों का घटनास्थल से भागने का वीडियो वायरल हुआ था।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसे हटाने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प भी हुई। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

पूरा मामला:

ऋषभ कुमार को एक दिन पहले मनु कपूर और उसके गैंग के 12 साथियों ने पीटा था। अगले दिन सुलह के बहाने ऋषभ और उसके भाई इशू को बुलाया गया, लेकिन वहां उन्हें घेरकर फायरिंग की गई। मनु कपूर और उसके साथियों ने 9 राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां ऋषभ के पेट में लगीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *