रॉबर्ट वाड्रा के करीबी और पूर्व कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

0
income tax raid

तिगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के यहां इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी है. पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके निवास के अलावा कई समर्थकों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है. ललित नागर को रॉबर्ट वाड्रा का करीबी माना जाता है. 

सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स ने ललित नागर को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने की वजह से ये छापेमारी की गई.

ललित नागर और उनका परिवार घर के अंदर ही है और सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं. ललित नागर का कहना है कि पहले भी दो बार इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है और आयकर विभाग की टीम केवल परेशान करने के लिए पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *