देहरादून: पीएम मोदी के कार्यक्रम में चोरों ने दी दस्तक, चोरी हुए कई पर्स और मोबाइल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में चोरों ने भी दस्तक दी। योगाभ्यास करने आई कई महिलाओं के पर्स और मोबाइल चोरी हो गई।
कार्यक्रम के समापन के बाद कई महिलाओं और लोगों ने अपने पर्स और मोबाइल खोने की शिकायत की।
योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई छात्रा रिया निवासी वसंत विहार का बैग चोरी हो गया। वहीं देहरादून निवासी सीमा देवी व उनके साथ आए अन्य लोगों के तीन पर्स और दो मोबाइल चोरी हो गए।
करीब 55 हजार साधकों ने भाग लिया

