Breaking News: खेल जगत में शोक की लहर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमरत सिंह गिल का निधन 28 वर्षीय बेसबॉल और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का निधन, देशभर में शोक
पंजाब डेस्क: खेल जगत को एक बड़ी दुखद खबर मिली है। अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सिमरत सिंह गिल का निधन हो गया है। वह सिर्फ 28 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पूरे खेल जगत में गहरा शोक है।
सिमरत गिल ने सात बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर और छह बार नेशनल स्कूल पोजीशन होल्डर होने के साथ ही 2015 में तेहरान, ईरान में आयोजित प्रेसिडेंशियल बेसबॉल कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
