यमनोत्री विधायक को प्रोटोकॉल न दिए जाने की सूचनाएं भ्रामक, प्रशासन ने दी सफाई

0
silkyra breakthrough

देहरादून। प्रशासन की ओर से सिलक्यारा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजय डोभाल को मंच में पहली पंक्ति में स्थान दिया गया। तस्वीरों में वे मंच में पहली पंक्ति में विराजमान दिखे। प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें आमंत्रित भी किया गया है।

बता दें की स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने कार्यक्रम में अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है। विधायक संजय डोबाल मुताबिक के कई अवसरों पर शासन प्रशासन ने उन्हें प्रोटोकॉल नहीं दिया। विधायक ने कहा कि उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है। ये सिर्फ मेरा नहीं, क्षेत्र की जनता का भी अपमान है। संजय डोभाल के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों चर्चाएं गरम है।

वहीं प्रशासन की ओर इस पर सफाई देते हुए कहा गया है कि विधायक को प्रोटोकॉल नहीं दिए जाने की सूचनाएं भ्रामक है। जिलाधिकारी डॉ० मेहरबान सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में यमनोत्री विधायक संजय डोभाल को प्रोटोकॉल के तहत मंच पर स्थान दिया गया था। और प्रोटोकॉल के तहत विधायक संजय डोभाल मंच में विराजमान थे। प्रशासन की ओर से विधायक यमनोत्री को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। डॉ मेहरबान सिंह कहा कि सिलक्यारा में आयोजित कार्यक्रम यमनोत्री विधायक को प्रोटोकॉल नहीं दिए जाने की सूचनाएं भ्रामक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *