✈️ बड़ा हवाई ड्रामा: इंडिगो फ्लाइट का दरवाजा लॉक, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल समेत यात्री 30 मिनट तक फंसे रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी फ्लाइट में मचा हड़कंप, महापौर मीनल चौबे का दावा – तकनीकी खराबी से नहीं खुला दरवाजा
पंजाब डेस्क: दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट 6E 6312 में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान का मुख्य दरवाजा तकनीकी खराबी के कारण करीब 30 मिनट तक नहीं खुल सका।
इस फ्लाइट में पंजाब कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई यात्री फंसे रहे। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि 2.20 बजे लैंडिंग के बाद यात्री बाहर नहीं निकल सके और सभी को इंतजार करना पड़ा।
हालांकि एयरपोर्ट अधिकारियों ने किसी भी आधिकारिक जानकारी से इनकार किया है। बाद में दरवाजा खुलने पर सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, जिसकी पुष्टि खुद भूपेश बघेल ने भी की।
