रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: इस रूट पर 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी ट्रेनें! साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते यात्रा योजनाओं में बदलाव

0
Screenshot 2025-01-30 062424

चंडीगढ़: फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 13 से 27 अगस्त तक यातायात ब्लॉक किया जाएगा। इस वजह से चंडीगढ़-अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

अम्बाला मंडल के डी.आर.एम. मंदीप सिंह भाटिया ने जानकारी दी कि लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते चंडीगढ़ से चलने वाली 6 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची:

  • चंडीगढ़-अमृतसर (12411): 24 से 26 अगस्त
  • अमृतसर-चंडीगढ़ (12242): 24 से 27 अगस्त
  • चंडीगढ़-अमृतसर (12241): 23 से 26 अगस्त
  • अमृतसर-चंडीगढ़ (12412): 24 से 26 अगस्त
  • कालका-श्री माता वैष्णो देवी (14503): 23 अगस्त
  • श्री माता वैष्णो देवी-कालका (14504): 24 अगस्त

रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेनों की स्थिति की जांच जरूर कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *