इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नई दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स

0
India-AI-Impact-Summit-2026-New-Delhi

सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, जेनसन हुआंग और सैम ऑल्टमैन सहित वैश्विक एआई विशेषज्ञों की मौजूदगी

भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर होने वाले सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक माना जा रहा है।

सरकार के अनुसार, यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय एआई समिट होगा। सम्मेलन में दुनिया भर से 35,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। समिट का उद्देश्य केवल चर्चा तक सीमित न रहकर एआई के व्यावहारिक उपयोग और “AI for Humanity” के विज़न को आगे बढ़ाना है।

कौन-कौन होंगे शामिल

इस समिट में वैश्विक टेक जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है:

सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल एवं अल्फाबेट

जेनसन हुआंग – संस्थापक, एनवीडिया

डेमिस हासाबिस – सीईओ, गूगल डीपमाइंड

ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट, माइक्रोसॉफ्ट

क्रिस्टियानो एमोन – सीईओ, क्वालकॉम

बिल गेट्स – सह-अध्यक्ष, गेट्स फाउंडेशन

बोर्ज ब्रेंडे – सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के भी इस दौरान भारत दौरे पर आने की संभावना है। हालांकि उनका नाम आधिकारिक वक्ताओं की सूची में नहीं है, लेकिन बंद कमरे की बैठकों और संभावित विशेष कार्यक्रम की चर्चा है।

भारतीय उद्योग जगत की भागीदारी

भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे, जिनमें:

मुकेश अंबानी – रिलायंस इंडस्ट्रीज

सुनील भारती मित्तल – भारती एंटरप्राइजेज

नंदन नीलेकणी – इंफोसिस

इसके अलावा इंफोसिस, एचसीएल टेक, इंटेल इंडिया, एडोबी इंडिया और रेज़रपे जैसी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले सकते हैं।

समिट का महत्व

तेजी से बदलती दुनिया में एआई को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में गेम-चेंजर माना जा रहा है। यह समिट जिम्मेदार एआई विकास, डेटा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *