स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा अपडेट! हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DC ने जारी किए सख्त निर्देश 15 अगस्त तक हर घर पर फहरेगा तिरंगा, जिलावासियों से प्रशासन की खास अपील
फिरोजपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त राजेश धीमान ने जिले के सभी नागरिकों से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान का प्रतीक है, जिसे पूरा देश सम्मान के साथ फहराएगा।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि तिरंगे का सम्मान सुनिश्चित करें और इसे एक साफ-सुथरी जगह पर ही फहराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तिरंगे को फहराते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही या अनादर नहीं होना चाहिए।
प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान में संपूर्ण भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने घर पर तिरंगा लहराकर इस ऐतिहासिक दिवस को हर्षोल्लास से मनाए।
