लोकार्पणः समाल्टा में जनजातीय संग्रहालय जौनसार बावर के वस्तु गृह का उद्घाटन, अतीत की वस्तुओं से होंगे रू-ब-रू

0
WhatsApp Image 2020-02-23 at 8.31.33 PM

देहरादून/साहियाः सरदार महिपाल राजेन्द्र स्नातक महाविद्यालय द्वारा संचालित जनजातीय संग्रहालय जौनसार बावर वस्तु गृह केन्द्र का उदघाटन समाल्टा में मोहनलाल सेमवाल (पुरोहित) सचिव, श्री महासू देवता मंदिर प्रबंधन समिति हनोल द्वारा किया गया। काॅलेज की प्राधानाचार्य डाॅ रेनू गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

जनजातीय संग्रहालय जौनसार बावर वस्तु गृह केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि मोहनलाल सेमवाल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रो में विलुप्त हो रही पौराणिक वस्तुओं के संरक्षण के लिये संग्रहालय की स्थापना मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर इतिहासकार श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि जनजातीय संग्रहालय में एकत्रित होने वाली पौराणिक बस्तुओ के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी के लिये जौनसार बावर की प्राचीन समृद्ध परम्पराओ को जानना और समझना सरल होगा।

वहीं इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में उप निदेशक कलम सिंह चैहान ने बताया कि जौनसार बावर का पहला संग्रहालय जनजाति संस्कृति, जीवन कला और वस्तु संग्रह का अद्भुत केन्द्र होगा। साथ ही उन्होंने खत वासियों से पौराणिक बस्तुओ को संग्रह करने की अपील की। वहीं चंदराम राजगुरु ने कहा कि जनजातीय संग्रहालय के माध्यम से जौनसार बावर की जीवन शैली को देखा और महसूस किया जायेगा संग्रहालय के माध्यम से जौनसारी जनजाति की भाषा रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति पर शोध अध्ययन किया जायेगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष के सूचना अधिकारी ने बारू सिंह चैहान ने संग्रहालय की उपयोगिता बताई और कहा कि जौनसारी जनजाति में शोध करने वाले छात्रों के लिये यह जनजातीय संग्रहालय शोध संस्थान के तौर पर अहम भूमिका निभायेगा।

इस मौके पर ग्लोबल शिक्षा समिति के महासचिव अनिल सिंह तोमर ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, खतवासियों एवं छात्र-छात्राओं को जनजातीय संग्रहालय वस्तु गृह केन्द्र की बधाई देते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग से जनजातीय संग्रहालय को दो वर्षों के भीतर पूर्णरूपेण अस्तित्व में लाया जायेगा।

उदघाटन समारोह में अतिथि सरदार सिंह तोमर अध्यक्ष, ग्लोबल शिक्षा समिति समाल्टा, अर्जुन सिंह तोमर सदर स्याणा, खत समाल्टा, श्रीचन्द शर्मा समाजसेवी वरिष्ठ सदस्य लोक पंचायत, कमल सिंह चैहान उप-निदेशक सूचना विभाग उत्तराखण्ड, चंदराम राजगुरु अध्यक्ष, पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर एवं बारू सिंह चैहान सूचना अधिकारी उत्तराखण्ड विधानसभा, जयपाल सिंह चैहान सदर स्याणा खत मोहना, सुखदेव जिनाटा राजस्व उप निरीक्षक समाल्टा की गरिमामयी उपस्थिति में वस्तु गृह केन्द्र का उदघाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डाॅ. सपना रावत, डाॅ पुष्पा झाबा, सागर जौशी, परिमुक्ता रावत, सुमित राणा, विवेक नैथानी, कमल सिंह नेगी, गम्भीर सिंह, नितिन तोमर, किरन चैहान, पुलमा पँवार, अमीषा तोमर, सुरेश चैहान, प्रदीप चैहान, निकिता, रेनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *