अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में चलेगी शीत लहर, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

28_01_2017-colduk

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में अगले पांच दिनों में भीषण शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ”17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति, 18 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में,; 19 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में और गुजरात क्षेत्र में 19 और 20 दिसंबर में कड़ाके की ठंड़ पडेगी।”

शुक्रवार और शनिवार को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा और शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, “अगले चार दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।”

जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य से प्रस्थान 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो एक गंभीर शीत लहर घोषित की जाती है।