आईआईटी रुड़की में गुजरात के छात्र ने की खुदकुशी,हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला शव

0
student_committed_suicide_1521035370

आईआईटी रुड़की में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र गुजरात के सूरत का रहने वाला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला।

गुजरात सूरत के 33 गोविंद नगर हरीपथ रोड निवासी अभिजीत सिंह वंशिया (21) पुत्र महिपाल सिंह आईआईटी रुड़की में बीटेक (बायो) तृतीय वर्ष का छात्र था। वह आईआईटी परिसर स्थित गोविंद भवन हॉस्टल के कमरा नंबर एफ-111 में रहता था। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे छात्र को आखिरी बार देखा गया। उसके बाद छात्र कमरे से बाहर नहीं आया। शाम करीब चार बजे छात्र के साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई।

छात्रों ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव पंखे से झूलता हुआ नजर आया। छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतार कर इसकी सूचना आईआईटी के अधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस साधना त्यागी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *