⚡ स्मार्ट मीटर पर किसानों का बवाल! बनूड़ में फूटा विरोध, मीटर उतारकर पावरकॉम ऑफिस में फेंके
🚫 किसान संगठनों का ऐलान – किसी भी गांव में नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर | पावरकॉम को सौंपी चेतावनी
📍 पंजाब डेस्क: पंजाब में बिजली विभाग की तरफ से लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर अब किसानों के गुस्से की वजह बन गए हैं। बनूड़ क्षेत्र में किसानों ने खुलेआम विरोध शुरू कर दिया है। किसान जत्थेबंदियों ने ऐलान किया है कि इलाके में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा), चड़ूनी और सिद्धूपुर के नेताओं ने मिलकर पावरकॉम के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा और गांव खलोर में लगे स्मार्ट मीटरों को उतारकर पावरकॉम कार्यालय में जमा करा दिया।
किसान नेताओं का कहना है कि यह कदम बिजली विभाग के निजीकरण की साजिश है। बिजली संशोधन बिल 2020 को पहले ही रद्द करवाया गया था, लेकिन अब फिर से उसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पावरकॉम ने दोबारा स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की, तो कड़ा विरोध होगा।
