⚠️ पानीपत में सब्जी लेने निकला शख्स अंडरपास में गिरा, दर्दनाक मौत! हादसे से शहर में सनसनी 🏗️ निर्माणाधीन अंडरपास बना जानलेवा, 51 वर्षीय विपिन की मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार

0
Screenshot 2025-07-04 235416

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में निर्माणाधीन अंडरपास एक परिवार के लिए जीवनभर का ग़म छोड़ गया। राज नगर निवासी 51 वर्षीय विपिन, सब्जी लेने निकले थे लेकिन आजाद नगर और अनाज मंडी के बीच बने अधूरे अंडरपास में गिरकर उनकी मौत हो गई

घटना शाम करीब 6 बजे की है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जब विपिन अंडरपास के पास खड़े हुए, तो अचानक पीछे की ओर गहराई में गिर गए। गिरते ही उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


👨‍👩‍👧‍👦 घर का इकलौता सहारा था विपिन, बेटों ने लगाई न्याय की गुहार

विपिन के बेटे राहुल ने बताया कि उनके पिता ही पूरे 5 बच्चों के परिवार का सहारा थे। इस हादसे से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट टूट पड़ा है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस अधूरे अंडरपास का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि आगे किसी और की जान न जाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *