Haryana Crime Alert: नशे ने छीनी राइस मिल मालिक की जान, कार में मिली लाश – पुलिस जांच में जुटी

0
Screenshot 2025-08-27 150431

हिसार: हिसार में नशे ने एक राइस मिल के मालिक की जान ले ली। सेक्टर-15 में रहने वाले कारोबारी सिद्धार्थ का शव सोमवार सुबह बालसमंद नहर के किनारे, आधार अस्पताल के सामने, उसकी कार में पाया गया। कार के अंदर नशे का रैपर भी मिला, जिससे सिद्धार्थ ने चिट्टे का सेवन किया था।

सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ रविवार दोपहर दो बजे रोहतक जाने की बात कहकर कार लेकर निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा और बालसमंद नहर के किनारे कार खड़ी कर दी। करीब चार बजे उसने पत्नी को वीडियो कॉल किया और फिर उसका फोन बंद हो गया।

जांच में पता चला कि सिद्धार्थ कार में बैठकर रैपर के जरिए नशा कर रहा था और कार रातभर स्टार्ट रही। सुबह राहगीर ने चालक की सीट पर बैठे युवक को देखा, जो बिल्कुल भी हिल नहीं रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *