Haryana Corona Case Update: रेवाड़ी में फिर लौटा कोरोना, 4 नए मरीज मिले – स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रेवाड़ी: हरियाणा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिले में 94 सैंपलों की जांच में 4 नए केस सामने आए हैं। खास बात यह है कि इन चारों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी मरीज सामान्य खांसी-जुकाम और बुखार जैसी शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
संक्रमित मरीजों की जानकारी:
-
गोकुलगढ़ निवासी 47 वर्षीय पुरुष
-
बिठवाना गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग
-
फिदेड़ी गांव की 25 वर्षीय महिला
-
कालूवास गांव की 26 वर्षीय महिला
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी सैंपल एम्स की लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए हैं। अभी तक जिले में कुल 8 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4 एक्टिव केस हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मास्क पहनें, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
