नौतपा की मार: पंजाब में मौसम का तांडव शुरू, 8 जिलों में बारिश-तूफान अलर्ट, लू से झुलसेंगे बाकी जिले! 40 डिग्री तापमान और आंधी-तूफान से 4 की मौत, मौसम विभाग की चेतावनी—घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी अलर्ट

0
Screenshot 2025-06-27 223943

पंजाब डेस्कः पंजाब में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 25 मई से शुरू हुए ‘नौतपा’ ने प्रदेश के मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। एक ओर जहां 8 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं अन्य जिलों में भीषण लू और तापमान में उबाल देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के इन 9 दिनों (25 मई से 2 जून) के दौरान सूरज आग उगलेगा और दिन-रात झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे।

ये जिले अलर्ट पर हैं:

  • बारिश और तूफान की चेतावनी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब

  • येलो अलर्ट (गर्मी का असर): तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, संगरूर, लुधियाना

  • ऑरेंज अलर्ट (लू का कहर): फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा, मानसा

मौसम विभाग और डॉक्टरों की अपील:

लोगों से आग्रह किया गया है कि वे दोपहर के समय बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीएं, हल्के सूती कपड़े पहनें, और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। गर्मी के असर से बचने के लिए बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा जरूर इस्तेमाल करें।

शनिवार को आई आंधी ने राज्य में भारी तबाही मचाई और 4 लोगों की जान ले ली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 जून के बाद राहत मिलने की संभावना है, लेकिन तब तक सावधानी ही सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *