⚠️ पंजाब के सरकारी कर्मचारी रहें सतर्क! गलत जानकारी दी तो कट सकती है सैलरी, पहुंच सकते हैं पेंशन पर 👉 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विधानसभा में दी सख्त चेतावनी, कहा- लोगों को गुमराह करना पड़ेगा भारी

0
Screenshot 2025-07-04 115844

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर बड़ा एलर्ट जारी किया है। यदि किसी अधिकारी ने नागरिकों को आय प्रमाण पत्र बनवाने में गलत जानकारी दी या उन्हें गुमराह किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा तब उठा जब कहा गया कि सेवा केंद्रों में 80,000 रुपये से कम आय वाले लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी लोगों को गलत तरीके से गाइड करते हैं, तब ऐसी स्थिति बनती है।

मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा:

“जो अधिकारी लोगों को गुमराह करते हैं, वो यह आदत छोड़ दें, वरना सरकार को उन्हें सीधी पेंशन पर भेजने और सैलरी काटने में देर नहीं लगेगी।”

अरोड़ा ने यह भी बताया कि नवंबर 2023 से अब तक 1,95,815 आय प्रमाण पत्र 80,000 रुपये से कम आय वालों को बनाए जा चुके हैं। ये प्रमाण पत्र सेवा केंद्र, डोरस्टेप डिलीवरी, और कनेक्ट पोर्टल के माध्यम से आसानी से बनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *