महाकुंभ 2025: सूफी सुरों से भक्तों को मोह लेंगे लखविंद्र वडाली, गंगा तट पर गूंजेगी रूहानी संगीत की गूंज! प्रयागराज में सांस्कृतिक मंच पर पहली बार पंजाबी सूफी गायक लखविंद्र वडाली देंगे धमाकेदार प्रस्तुति, भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं को करेंगे मंत्रमुग्ध

0
Screenshot 2025-06-27 183508

चंडीगढ़/प्रयागराज : महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन में इस बार पंजाब की मिट्टी से उठे सूफी सुरों की गूंज गंगा तट तक पहुंचेगी। मशहूर सूफी गायक लखविंद्र वडाली 23 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित भव्य सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वह प्रस्तुति देने वाले पहले पंजाबी कलाकार होंगे।

इससे पहले इस मंच को शंकर महादेवन, कैलाश खेर, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति और कई दिग्गज कलाकार अपने सुरों से सजा चुके हैं। अब वडाली की सूफियाना गायकी इस आयोजन में एक नई ऊर्जा भरने जा रही है।

24 फरवरी तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के शास्त्रीय संगीत, नृत्य और नाट्य कला के कलाकार अपनी-अपनी विधाओं में प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालु यहां संगीत और अध्यात्म का एक अद्भुत संगम अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *