Haryana News: सरकारी स्कूलों के बच्चों की निकल पड़ी, अगस्त में लगातार छुट्टियों की झड़ी त्योहार, शनिवार-रविवार और राष्ट्रीय पर्व से बच्चों को मिलेगा भरपूर आराम
डेस्कः हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अगस्त माह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इस महीने में लगातार आने वाले त्योहारों, शनिवार-रविवार और राष्ट्रीय पर्वों के चलते बच्चों को जमकर छुट्टियां मिलेंगी।
📅 अगस्त की प्रमुख छुट्टियां
-
3 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
9 अगस्त (शनिवार): दूसरा शनिवार + रक्षाबंधन (डबल छुट्टी)
-
10 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस (कार्यक्रम के बाद अवकाश)
-
16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी
-
17 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
24 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
🎉 क्या खास है इस बार?
इस बार छात्रों की मौज इसलिए ज्यादा है क्योंकि 9 अगस्त को रक्षाबंधन और दूसरा शनिवार एक साथ पड़ रहे हैं, यानी एक ही दिन डबल छुट्टी। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के बाद अवकाश मिलेगा और अगले दिन जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। लगातार आने वाले रविवार तो बच्चों के लिए बोनस की तरह हैं।
