⚡ पंजाब में 3000 से ज्यादा डिफॉल्टरों की बिजली कटी! 35 दिनों में रिकॉर्ड ₹58.5 करोड़ की वसूली लुधियाना के 9 डिविजनों में बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई, हर डिफॉल्टर पर होगी नजर – नहीं भरा बिल तो कटेगा कनेक्शन

0
Screenshot 2025-07-02 125042

लुधियाना  : पंजाब में बिजली बिल नहीं भरने वालों पर बिजली विभाग ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस की अगुवाई में 9 डिविजनों में चले ऑपरेशन के दौरान सिर्फ 35 दिनों में ₹58.5 करोड़ की रिकवरी कर इतिहास रच दिया गया है।

1 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में 3000 से अधिक डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते लुधियाना के फोकल प्वाइंट, सुंदर नगर, सीएमसी, सिटी सेंट्रल, अग्र नगर, एस्टेट डिवीजन, सिटी वेस्ट, जनता नगर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया बिल वालों की नींद उड़ गई है।


🚨 फील्ड में उतरे इंजीनियर और एसडीओ, सड़कों पर चला अभियान – आगे भी जारी रहेगा ऑपरेशन

इस ऑपरेशन को बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और पावरकॉम सीएमडी व डायरेक्टर डीपीएस ग्रेवाल के निर्देशों पर शुरू किया गया। टीमों ने घर-घर जाकर डिफॉल्टरों को नोटिस दिए, OTS स्कीम का लाभ बताया, और कनेक्शन काटे।
चीफ इंजीनियर हांस ने साफ कहा है कि “बकाया वसूली मिशन अभी रुकेगा नहीं – सभी डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जा रही है कि समय रहते बिल चुकाएं, नहीं तो बिजली कनेक्शन तुरंत काटा जाएगा।”


📊 डिवीजन-वार रिकवरी का ब्योरा (₹ करोड़ में):

डिवीजन रिकवरी राशि
फोकल प्वाइंट ₹10 करोड़
सुंदर नगर ₹9 करोड़
सी.एम.सी ₹4 करोड़
सिटी सेंट्रल ₹4 करोड़
अग्र नगर ₹5 करोड़
एस्टेट डिविजन ₹10 करोड़
सिटी वेस्ट ₹6.5 करोड़
जनता नगर ₹4 करोड़
मॉडल टाउन ₹6 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *