GST स्लैब घटने से राज्य के खजाने पर पड़ेगा भारी असर, हरपाल चीमा ने बताया पिछला घाटा और संघीय ढांचे पर प्रभाव
पंजाब डेस्क: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने GST में कटौती पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि GST स्लैब कम होने से राज्य को सालाना 6000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 8 साल में GST लागू होने के बाद पंजाब को 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पुराने सैस सिस्टम को लागू रखा जाता, तो राज्य के खजाने में यह राशि बढ़ जाती।
हरपाल चीमा ने यह भी कहा कि GST ने संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, जिससे राज्यों के अधिकार प्रभावित हुए हैं और राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ा है।
