चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड्स न होने से हुआ हादसा 3 मवेशियों की मौत, चालक-कंडक्टर घायल, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

0
Screenshot 2025-09-18 150710

पठानकोट: माधोपुर से बहेड़ियां जाने वाली सड़क पर बड़ा हादसा हो गया। हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त इस सड़क पर मवेशियों से भरी एक जीप यू.बी.डी.सी. नहर किनारे खाई में गिर गई। हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। वाहन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का काम जारी था, लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही बैरिकेड्स। इसी वजह से चालक को पता नहीं चला कि आगे सड़क टूटी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड्स लगाए जाते तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रशासन से हादसे में हुए जान-माल के नुकसान का मुआवजा देने और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर जीप को खाई से बाहर निकाला और मृत मवेशियों को दफनाया। स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर और बढ़ गया है कि अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *