गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पंजाब का कलानौर, मेडिकल स्टोर पर नकाबपोशों ने फायरिंग की

0
Screenshot 2025-10-03 181850

गुरदासपुर : पंजाब के कलानौर कस्बे में दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुंदरपुरिया मेडिकल स्टोर के बाहर हुई, जहां तीन नकाबपोशों ने लगभग पांच गोलियां चलाईं, जो स्टोर के शीशे पर लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग का कारण फिरौती से संबंधित हो सकता है। फायरिंग के बाद आसपास के दुकानदार और निवासी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और अब तक मेडिकल स्टोर मालिक का बयान दर्ज किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *