जन शताब्दी ट्रेन पर लिखे गए भारत विरोधी नारे रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

0
Screenshot 2025-09-18 153130

जालंधर: अमृतसर से हरिद्वार जा रही जन शताब्दी ट्रेन संख्या 12054 पर खालिस्तानी नारे लिखे पाए जाने से हड़कंप मच गया। घटना जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर सामने आई, जब कोच संख्या NR 257401 पर भारत विरोधी नारे दिखे।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के ब्यास नदी पार करने के दौरान मोटर संख्या 62 के गेटमैन रंजीत कुमार ने नारे देखे और तुरंत जालंधर जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को जालंधर स्टेशन पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारों पर काला पेंट कर उन्हें मिटाया।

यह घटना कोच संख्या 11 में हुई। अधिकारियों ने पूरे कोच का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि नारे किसने लिखे और इसके पीछे क्या मकसद था।

घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *