भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
Screenshot 2025-10-03 173757

चंडीगढ़/पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी एसएसपी और सीपी को निर्देश दिए कि अपराधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ किसी भी हालत में नरमी न बरती जाए और सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम मान ने वर्चुअल बैठक में बताया कि त्योहारी सीज़न में भीड़भाड़ वाले इलाके में भगदड़, जेबकटी और शरारती गतिविधियों की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, देश और समाज-विरोधी ताकतें इन अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आग और मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री पर भी चिंता जताई और पुलिस को निर्देश दिए कि इसे सावधानीपूर्वक मॉनिटर किया जाए और तुरंत साइबर क्राइम यूनिट को भेजा जाए। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि छोटे-मोटे मामलों का निपटारा थाने स्तर पर किया जाए, जिससे पुलिस अपनी मुख्य जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *