विद्यार्थियों के लिए राहत, अब सरकारी नौकरी की राह में नहीं आएगी पंजाबी की रुकावट

0
Screenshot 2025-10-03 161050

पंजाब डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन छात्रों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने अब तक पंजाबी विषय की परीक्षा पास नहीं की। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने अतिरिक्त पंजाबी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होगी।

परीक्षा और फॉर्म से जुड़ी अहम जानकारी:

  • ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।

  • अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है।

  • हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है।

  • 24 अक्टूबर से रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

  • परीक्षा में पंजाबी A और B दोनों पेपर होंगे।

जरूरी दस्तावेज़:

  • 10वीं पास का असली प्रमाणपत्र

  • फोटो पहचान पत्र

  • सभी दस्तावेज़ों की सत्यापित (अटेस्टेड) फोटोकॉपी

ध्यान रहे, निर्धारित तारीख तक दस्तावेज़ जमा न करने पर रोल नंबर जारी नहीं होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र की होगी। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *