पटियाला कोर्ट ने 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई फरार हरमीत सिंह पठानमाजरा की तलाश में जुटी पुलिस
पटियाला: रेप के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका पर पटियाला जिला अदालत ने सोमवार को फैसला टाल दिया और अगली सुनवाई की तारीख 6 अक्टूबर तय की है।
अदालत में जमानत याचिका पर करीब ढाई घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें चलीं। अभियोजन और बचाव पक्ष को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद अदालत ने अगली तारीख मुकर्रर की।
बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के करनाल में पुलिस ने पठानमाजरा को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही है।
