हरियाणा में वोट चोरी रोकने के लिए जेजेपी का मास्टरप्लान, दुष्यंत चौटाला ने दिए सख्त निर्देश बूथ एजेंट करेंगे हर वोट की निगरानी, देवीलाल जयंती और स्थापना दिवस पर होंगे बड़े आयोजन

0
Screenshot 2025-09-17 192430

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत में जेजेपी अब वोट चोरी पर नकेल कसने की तैयारी में है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने साफ कहा कि आने वाले चुनावों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पार्टी की रीढ़ साबित होंगे। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि तुरंत प्रभाव से बीएलए की सूची तैयार कर चुनाव आयोग को सौंपी जाए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद अब जेजेपी का हर बीएलए चुनाव आयोग के बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची की मॉनिटरिंग करेगा, ताकि वोट चोरी या किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

इसी बीच जेजेपी प्रदेशभर में 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर 112 कार्यक्रम आयोजित करेगी और 9 दिसंबर को बड़े स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। इसके अलावा जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला 28 सितंबर से 22 दिन तक पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने बाढ़ पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश सरकार न किसानों को राहत दे पाई, न ही हरियाणा को बाढ़ग्रस्त राज्य घोषित करने का साहस दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *