पंजाब ब्लास्ट केस में सनसनीखेज खुलासा: आरोपी के मोबाइल से निकले पाक आतंकी कनेक्शन, मसूद अजहर का नंबर भी मिला

0
Screenshot 2025-09-17 170044

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले के गांव जीदा ब्लास्ट केस ने खुफिया एजेंसियों को हिला दिया है। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के मोबाइल से पाकिस्तान के कुख्यात आतंकियों के नंबर बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उसमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर अहमद का नंबर भी सेव मिला है। इससे साफ है कि आरोपी का संबंध सीधे आईएसआई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी में था और इसके लिए उसने रेल टिकट भी बुक कर ली थी। हालांकि, उससे पहले ही गांव में धमाका हो गया। पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई है कि धमाके में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था या कोई अन्य विस्फोटक—इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

गांववासियों का कहना है कि गुरप्रीत बेहद चुपचाप रहने वाला शख्स था। उसका किसी से मेलजोल कम था और न ही उसके कॉलेज या मोहल्ले में कोई खास दोस्त थे। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि पाक आतंकी नेटवर्क से उसके कनेक्शन की गहराई से जांच हो सके।

मुख्य बिंदु:

  • आरोपी के मोबाइल से पाक आतंकियों के नंबर मिले

  • मसूद अजहर से कनेक्शन की संभावना

  • जम्मू-कश्मीर जाने के लिए रेल टिकट बुक की थी

  • धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक की जांच जारी

  • आरोपी का स्वभाव चुपचाप, कोई दोस्त नहीं

यह मामला सिर्फ पंजाब के पिंड जीदा का नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *