IGNOU Students ध्यान दें: दिसम्बर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 6 अक्तूबर तक भरें फॉर्म
खन्ना : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसम्बर 2025 की सत्रांत परीक्षा 1 दिसम्बर से आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
क्षेत्रीय केंद्र खन्ना की वरिष्ठ क्षेत्रीय निर्देशक डॉ. संतोष कुमारी ने जानकारी दी कि सभी विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करना चाहिए। वहीं, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मन्जू गोयल ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र अपने परीक्षा केंद्र का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार चयन करने के बाद परीक्षा केंद्र बदला नहीं जा सकेगा।
मुख्य बिंदु:
-
IGNOU दिसम्बर 2025 परीक्षा 1 दिसम्बर से शुरू
-
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2025
-
आवेदन केवल समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन
-
परीक्षा केंद्र चयन में बदलाव की सुविधा नहीं
