26 से 29 जून तक मॉडल टाउन मार्केट में नहीं होगा व्यापार मोबाइल एसोसिएशन ने छुट्टियों का किया ऐलान, दुकानदारों-कर्मचारियों को मिलेगा आराम
जालंधर: शहर के मॉडल टाउन मार्केट की मोबाइल एसोसिएशन ने बड़ी घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, 26 जून से 29 जून 2025 तक मार्केट की सभी मोबाइल की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
मोबाइल एसोसिएशन ने बताया कि इन चार दिनों की अवधि में दुकानदारों और कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी और किसी भी तरह का व्यापार नहीं किया जाएगा। यह निर्णय एसोसिएशन के सदस्यों की आपसी सहमति से लिया गया है।
मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल ने पोस्टर जारी कर लोगों को इस फैसले की जानकारी दी।
